विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से तीन की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 01 Feb 2014 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2014 11:09 PM (IST)

News Article Hero Image

सहारनपुर : ठंड का सितम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड के कारण दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को धूप निकली, मगर यह बेअसर साबित हुई। न्यूनतम 4.6 व अधिकतम 17.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दीदार नहीं हो सके। शनिवार सुबह कोहरे को चीरते हुए सूरज निकला और लोगों को राहत दी, मगर बर्फीली हवाओं के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। हालांकि न्यूनतम 4.5 व अधिकतम 17.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को लोग घरों से निकले, तो मगर ठंड से राहत नहीं मिल पाई। मुजफ्फराबाद संवाद सूत्र के मुताबिक, शुक्रवार देर रात गांव मुजफ्फराबाद में आगे-पीछे तीन लोग मौत के आगोश में चले गए। इनमें दो महिलाएं तथा एक पुरुष शामिल हैं। एक ही दिन में तीन मौत चर्चा का विषय रही। इनमें शकील पुत्र अब्दुल्ला, जिंदी पत्नी शब्बीर व नसीमा पत्‍‌नी अब्बास की मौत हुई। प्रधान इमरान अली का कहना है कि इनकी मौत का कारण ठंड माना जा रहा है। एसडीएम हवलदार सिंह यादव ने कहा कि ठंड से मौत की जानकारी नहीं है। उधर, शबरीपुर में दो लोगों की ठंड से मौत हो जाने की चर्चा है।

उधर, जिला मुख्यालय पर सरकारी दफ्तरों में भी आम दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम ही दिखाई दी। प्रशासन की ओर से अलाव आदि कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां पर मरीजों को केवल एक ही कंबल से संतोष करना पड़ रहा है, जबकि शासन के निर्देश हैं कि सर्दी में मरीजों को दो-दो कंबल दिए जाएं। हालांकि इस बारे में सीएमएस डा. एमआर मलिक का कहना है कि सभी मरीजों को दो-दो कंबल देने के निर्देश दिए हैं। जिन्हें भी कंबल नहीं मिले हैं उन्हें दिए जा रहे हैं।

बनेगी बादल चाल

रुड़की स्थित रुड़की विश्वविद्यालय के जल प्रबंधन एवं मौसम अध्ययन विभाग के चीफ डा. एसके त्रिपाठी का कहना है कि रविवार से एक बार फिर से बादल चाल बन सकती है। स्थानीय मौसम वेधशाला प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह के अनुसार, आगामी दिनों में फिर से मौसम बदल सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर