विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 10:27 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 10:29 PM (IST)

News Article Hero Image

अंबेहटा (सहारनपुर): कड़ाके की ठंड ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इसकी चपेट में हैं।

कस्बे के मोहल्ला गाडान निवासी इस्लामुहक उर्फ शरीफ (45) को चार दिन पहले ठंड लग गई थी। इसके चलते उसे उल्टी-दस्त हुए थे। परिजनों ने कस्बे के एक डाक्टर से उसका इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर जनपद के तारावती अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको देहरादून हायर सेंटर ले गए। शुक्रवार दोपहर को वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अलीपुरा गांव के जगदीश (75) की ठंड के कारण मौत हो गई। जगदीश को तीन दिन पहले ठंड लग गई थी। उसका गांव में ही इलाज चल रहा था। वह रात में अपने घेर में सोया हुआ था। जगदीश के पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने व चाय पीने के बाद वह सो गए थे। शुक्रवार सुबह उनको आवाज दी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, गांव बलालखेड़ी के संतोष (60), बिजेश (35) और सर्वेश (9) भी ठंड की चपेट में हैं। इनका इलाज स्थानीय डाक्टरों के यहां कराया जा रहा है।

एसडीएम नकुड़ सोमदत्त मौर्य का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। जांच के लिए प्रशासनिक टीम को गांव भेजा जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर