विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 10:34 PM (IST)

News Article Hero Image

सहारनपुर : ठंड व कोहरे के कारण पिछले दो दिनों में हालात उलट हो गए हैं। करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं तो कुहरा घना होने से सड़क यातायात भी प्रभावित है। स्कूलों में बच्चे ठिठुरते हुए जा रहे हैं तो सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज ठप सा है। इधर, ठंड के चलते दो लोगों की मौत हो गई।

गरीबों के लिए अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। रैन बसेरे का भी कोई इंतजाम नहीं हो रहा है। नगर आयुक्त नीरज शुक्ला का कहना है कि अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी गई है। रात में चेकिंग भी की जाएगी। रैन बसेरे के लिए भी पहल की जा रही है। वहीं अभी तक सामाजिक संस्थाएं आगे नहीं आई हैं, वरन ठंड में हर बार गरीबों को कंबल आदि का वितरण अब तक शुरू हो जाता था। उधर, अंबेहटा प्रतिनिधि के मुताबिक, ठंड के कारण मोहल्ला पक्काबाग निवासी पूरणसिंह (60) गुरुवार को जिस समय काम निपटा कर घर आया तो वह बुरी तरह ठंड से कांप रहा था। परिजन उसे डाक्टर के यहां ले गए। उपचार के बाद डाक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी। रात में पुन: पूरण की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे डाक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इसी तरह ठंड के कारण, रणदेवा निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर