विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर छेड़छाड़ मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 06:24 PM (IST)

इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि सभी 14 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।

रामपुर छेड़छाड़ मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रामपुर छेड़छाड़ मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रामपुर (जेएनएन)। रामपुर जिले में सरेराह लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी 14 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।

हालांकि पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया लेकिन मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने शिकायतकर्ता के रूप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुवाखेड़ा गांव के निवासी शाहनवाज पुत्र फारुख, नावेद पुत्र नईम मुल्ला, फरमान पुत्र पंच नामे अली, जहाने आलम पुत्र कलुआ, सद्दाम पुत्र अमर दूधिया सहित 14 अभियुक्तों के खिलाफ टांडा थाने में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: आजम खां की सलाह-यूपी में घर से बाहर न निकलें महिलाएं व बेटियां

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी गृह विभाग की ओर से दी गई है।

यह भी पढ़ें: एक मदरसा, जहां बडी संख्या में पढते हैं हिंदू छात्र