विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां की सलाह-यूपी में घर से बाहर न निकलें महिलाएं व बेटियां

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 05:27 PM (IST)

आजम खां ने कहा कि मेरी सलाह है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं तथा बेटियां अब घर में ही रहें। ...और पढ़ें

आजम खां की सलाह-यूपी में घर से बाहर न निकलें महिलाएं व बेटियां
आजम खां की सलाह-यूपी में घर से बाहर न निकलें महिलाएं व बेटियां

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता तथा पूर्व मंत्री आजम खां ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। आजम खां ने कहा कि मेरी सलाह है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं तथा बेटियां अब घर में ही रहें। रोज सरेराह दर्जनों जगह पर दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ की घटना से प्रदेश शर्मिंदा है। 

आजम खां ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिला तथा बेटी की रक्षा करने में नाकाम है। ऐसे में अब तो एक ही रास्ता बचता है। महिलाएं तथा बेटियां अपने घर में ही रहे। इसी से वह महफूज रह सकती हैं।

आजम खां चंद रोज पहले जेवर में गैंगरेप तथा कल रामपुर में लड़कियों के छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनाने के मामले पर अपनी राय दे रहे थे। रामपुर में हुई घटना पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि लड़कियों को भी ऐसी जगहों पर नहीं जानी चाहिए जहाँ बेशर्मी का नंगा नाच होता है। मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार, हत्या और लूट की घटना हुई है इसमें कोई हैरत की बात नही है। बुलंदशहर में हुई घटना पर आजम खां ने कहा कि  हादसे के बाद हर शख्स को कम से कम कोशिश करना चाहिए कि अपनी घर की औरत को घर में रखें।

रामपुर में छेड़छाड़, बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने भले ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया है, लेकिन इनका असर सूबे के मनचलों पर नहीं दिख रहा है। रामपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो यहां के टांडा इलाके की कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ देखा जा सकता है।

लड़कियां अपने एक दोस्त के साथ गांव से बाहर जा रही थीं। तभी कुछ लड़कों ने उन्हें घेरा और उनके साथ बदतमीजी की और सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। लड़कियों के साथी ने इसका विरोध भी किया पर इन बदमाशों पर कोई असर नहीं पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से दो की गिरफ्तारी हुई है।