विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से महिला शिक्षामित्र गिरकर बेहोश

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 11:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 Jan 2014 11:51 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

रामपुर। हजरतनगर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र सुधा रानी सींगनखेड़ा अजीमनगर से आती है। वह सोमवार सवेरे पति के साथ बच्चे को लेकर बाइक से विद्यालय आई थी। ठंड लगने के कारण उनकी उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसपर वह गिरकर बेहोश हो गई। बच्चा गोद से झटक कर जा गिरा। इस पर प्रधानाध्यापक सईदुज्जफर रहमानी ने पास की महिलाओं को बुलाकर उठाया। इस बीच नगर के डा. असद रहमानी पहुंचे। उन्होंने अलाव जलवाकर हाथ-पैर गरम कराए। काफी देर बाद शिक्षामित्र को होश आया। विदित हो कि कोहरे और ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर है। बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हो गए हैं। अब तक उनकी छुट्टियां चल रही थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर