विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजेश अग्रहरि सपा से निष्कासित

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 07:29 PM (IST)

News Article Hero Image

अमेठी, जागरण संवाददाता: अमेठी विधान सभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश अग्रहरि को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजेश के ऊपर अनुशासन हीनता व पार्टी की नीतियों तथा उद्देश्यों पर काम न करने का आरोप लगाया गया है।

अमेठी के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि वर्ष 2007 में सपा के विधान सभा प्रत्याशी रहे। राजेश को जिले में एक मजबूत व्यापारी नेता के रूप में जाना जाता है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी जिलाध्यक्ष समेत जिम्मेदारों को फैक्स कर राजेश को पार्टी से निकाले जाने का आदेश दिया है। राजेश का निष्कासन छह वर्षो के लिए किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों के तहत काम न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अनुशासन हीन कार्यकर्ता बताया है। पार्टी जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने निष्कासन की पुष्टि करते हुए कहाकि प्रदेश अध्यक्ष का पत्र फैक्स के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उधर इस बावत राजेश अग्रहरि ने कहाकि नेता जी मुलायम सिंह यादव मेरे लिए पिता तुल्य हैं। उन्होंने अब तक सेवा का अवसर दिया। मै पूरी तरह से समाजवादी और व्यवसाई हूं। जब भी नेता जी को मेरी जरुरत होगी मैं फिर सेवा में लग जाऊंगा।