यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुत्र को जन्म देते ही महिला की मौत

लालगंज, संवाद सहयोगी : कड़ाके की ठंड मे खेतों में डेरा डाल क र रहने वाली प्रसव पीड़िता की पुत्र के जन्म के आधे घटे बाद ही मौत हो गई। मृतका नगर पंचायत लालगंज में आउट सोर्सिंग के तहत रखी गई सफाई कर्मचारी थी।
बनारस के ग्राम लहुराबीर थाना चेतगंज की रहने वाली रामवती (35) पत्नी स्व.सिकन्दर धानुक गर्भवती थी। बताया गया है कि ढाई बजे के लगभग उसने पुत्र को जन्म दिया। उस समय तो जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ थे, लेकिन आधे घटे बाद ही रामवती की भी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही ठेके पर रखे गए सभी सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका पहले से ही चार बच्चो मुकद्दर (10), लक्ष्मण (8), सुरेंद्र (4) और अहसानवती (2) की मा थी। रोती-बिलखती मृतका की मा निर्मला ने बताया कि जिस समय आउटसोर्सिंग से नगर पंचायत मे सफाई कर्मचारी रखे गए थे उस समय से उसके समेत उसका पति दीपचंद्र, पुत्री रामवती भी यहा काम करते थे।
बीते छह माह पहले ही रामवती के पति सिकन्दर की मौत हुई। इसके बाद दीपचंद्र को यह कह कर काम से हटा दिया गया कि वह बूढ़ा हो गया है और नालों आदि की सफाई नही कर सकता। एक माह पहले मृतका को गर्भवती होने के कारण काम से हटा दिया गया था।
रामवती और उसके पति सिंकन्दर की मौत और दीपचंद्र को काम से हटा दिए जाने के कारण अब सभी बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी अकेली निर्मला पर आ गई है। रोती-बिलखती निर्मला ने कहा कि चार बच्चों के बाद अब इस नवजात को वह कैसे पालेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
