यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड की चपेट में आने से दो की मौत

बछरावां, अंप्र : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ठंड की चपेट में दो लोग आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई।
वाजिद अली (70) पुत्र बकरीदी निवासी मदाखेड़ा, बछरावां पिछले कई दिनों से कोल्ड डायरिया की चपेट में था। परिवारीजन उसका उपचार पास के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन आराम न मिलने के कारण वृद्ध ने बुधवार की रात दम तोड़ दिया।
वहीं फूल चंद्र (22) पुत्र शीतला निवासी समोधा, बछरावां को बुधवार को सर्दी लग गई। सुबह पर नित्य क्रिया के बाद फिर से बिस्तर पर लेट गया। जब वह कई घंटों बाद नहीं उठा तो परिवार के सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत मिला, इससे घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन की ओर से समय से अलाव की व्यवस्था न की गई, तो आम लोगों की मौत ऐसे ही होते रहेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
