विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल करेंगे डेमू ट्रेन व रेलवे लाइन परियोजना का शुभारंभ

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 01:07 AM (IST)

News Article Hero Image

अमेठी,जागरण प्रतिनिधि: प्रतापगढ़- लखनऊ डेमो ट्रेन के साथ अमेठी-उंचाहार रेलवे लाइन परियोजना का शुभारंभ सासद राहुल गाधी करेंगें। सासद व जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर महकमे के अधिकारी स्टेशन की साज सज्जा को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

रविवार को रेलवे के अधिकारी अचानक अमेठी पहुंच गए। अधिकारियों की टीम ने स्टेशन का निरीक्षण कर खामियों की समीक्षा की। एक- एक कर सभी विभागीय अधिकारी अपने मातहतों को आवश्यक सुझाव दे रहे थे। स्टेशन के बाहर लगी हाईमास्ट लाइट को ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई। बाहरी परिसर के साथ प्लेटफ ार्म व अन्य विभागों के कार्यालयों के अभिलेखों को ठीक करने के साथ ही साफ सफ ाई कराई जा रही थी। अचानक अधिकारियों के अमेठी पहुंचने से स्थानीय अधिकारी भी सकते में थे। अधिकारियों ने सासद राहुल गाधी व जीएम के आने की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी है। जानकारी के मुताबिक 18 तारीख को सासद का प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान वह जीएम के साथ डेमू ट्रेन को हरी झडी दिखाकर रवाना करेंगें। सासद अमेठी-उंचाहार रेलवे लाइन परियोजना की भी शुरूआत करेंगें। रेल परियोजना के लिए विभाग ने जमीन चिंहित कर ली है। हालाकि रेलवे के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अधीक्षक अलंकृ ता सिंह ने बताया कि अभी सासद के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं मिली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।