यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मायके आई विवाहिता प्रेमी संग फरार

महराजगंज, अप्र : कोतवाली क्षेत्र में मायके आई विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने प्रेमी को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान सिंह मजरे ज्योना की 23 वर्षीय विवाहिता दो सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल उन्नाव जिले के कर्दहा गांव से मायके आई थी। बीती 13 मई को वह बिना बताए कहीं चली गई। मायके वालों ने इसकी जानकारी ससुरालीजनों को दी। पति ने पत्नी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब उसे पत्नी का गांव के ही इजहार पुत्र इशहाक से प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने नामजद तहरीर कोतवाली में दी। पति ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। अब तक उसके कोई संतान नहीं है। उसका कहना है इजहार से उसका काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कोतवाली प्रभारी केआर वेदवान ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
