विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो समुदायों में मारपीट से तनाव

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 09:34 PM (IST)

News Article Hero Image

मदाफरपुर/किशुनगंज : कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सोमवार सुबह टेंपो चालक से हुई मारपीट के बाद दो समुदायों में तनाव दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव में कोटेदारी को लेकर पिता पुत्र में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

मदाफरपुर निवासी दिनेश टेंपो लेकर कोहड़ौर रोड पर जा रहा था। तभी पहुंचे अताउल्ला निवासी खजुरी सुल्तानपुर से पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों का होने के कारण लोग तूल देने लगा। इससे तनाव दिखने लगा। सूचना पर पहुंचे कोहड़ौर एसओ मनोज कौशिक ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। बाद में दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

उधर कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव निवासी राम किशोर के नाम कोटा है। कोटा चलाने को लेकर आए दिन राम किशोर से उसका बेटा तुलसीराम विवाद करता रहता है। सोमवार को इसी बात को लेकर देकर पिता पुत्र में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर