विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर कांड योगी सरकार के खिलाफ खनन माफिया की साजिश: प्राची

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:48 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने कहा कि सहारनपुर में जो कुछ हुआ है, उसके पीछे खनन माफिया का ...और पढ़ें

सहारनपुर कांड योगी सरकार के खिलाफ खनन माफिया की साजिश: प्राची
सहारनपुर कांड योगी सरकार के खिलाफ खनन माफिया की साजिश: प्राची

पीलीभीत (जेएनएन)। विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने कहा कि सहारनपुर में जो कुछ हुआ है, उसके पीछे खनन माफिया का हाथ है। आरोप लगाया कि कुछ लोग योगी सरकार के खिलाफ साजिश रचकर इस तरह की घटनाओं को करा रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर की घटना के लिए इमरान मसूद और हाजी इकबाल का नाम लेकर कहा कि ये खनन माफिया हैं। यही लोग अशांति फैलाने के प्रयास में जुटे रहते हैं, जिससे योगी सरकार बदनाम हो। उन्होंने अपेक्षा की कि सहारनपुर की घटनाओं को लेकर सरकार दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर के बडग़ांव इलाके में फ्लैग मार्च, अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात

धर्मस्थल तोडऩे की कड़ी निंदा

पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थल तोडऩे की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही धर्मस्थल तोडऩे के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगी। पीलीभीत के पूरनपुर रोड पर ग्राम गायबोझ के निकट अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थल को तोडऩे को साध्वी ने ज्यादती बताया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर को लेकर भिड़ीं भाजपा-बसपा, माया और केशव में आरोप प्रत्यारोप

आंदोलन की चेतावनी

प्राची ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनेक निर्दोष कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह अच्छी बात नहीं है। सभी निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे जल्द निरस्त कराए जाएं। साथ ही धर्मस्थल तोडऩे में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बाबत उनकी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हुई है। स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि ऐसा नहीं हुआ तो फिर धरना आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान एवं बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: तारीख के पलटते पन्नों में बिकराल होती सहारनपुर की हिंसा

कानून व्यवस्था दुरस्त होने लगी

पीलीभीत के बीसलपुर में साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को पूरी तरह से दुरस्त बनाने में लगी है, परंतु कुछ लोगों को सरकार के अच्छे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैं, इसीलिए सरकार की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो अपने कर्तव्यों व दायित्वों निर्वहन नहीं करता है उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। संत सुई जैसा जोडऩे का काम करते हैं वहीं देशद्रोही कैंची की तरह काटने का कार्य करते हैं। उनसे हम सभी को सावधान रहने की आवश्यक्ता है। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर के शब्बीरपुर में सगी बहनों के सुहाग की साक्षी होंगी संगीनें

मायावती दलितों की हितैषी नहीं 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपने आपको दलित की बेटी कहलाने वाली मायावती वास्तव में दलितों की हितैषी नहीं हैं। जब वह सत्ता में थी तो उन्होंने दलितों के लिए कोई खास कार्य नहीं किया। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाएं तीन तलाक की प्रथा से दिनों दिन टूटती जा रही हैं। घर में मां बेटी और उसके बाद पौत्री तलाक से पीडि़त होकर घुटन वाला जीवन जीने में मजबूर हैं ऐसी मुस्लिम महिलाओं को चाहिए कि वह धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाएं।हिंदू धर्म में नारी का पूरा सम्मान होता है सात फेरों की रस्म सात जन्मों तक निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अजूबा फूलः बहराइच की धरती पर खिले अनोखे फूल से लोग अचंभित