विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के जीतने पर सुंदर बनेगा शहर : मेनका

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Nov 2017 10:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी

भाजपा के जीतने पर सुंदर बनेगा शहर : मेनका
भाजपा के जीतने पर सुंदर बनेगा शहर : मेनका

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिव्या मिश्रा के समर्थन में शहर में तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जीतने पर शहर का सही ढंग से सुंदरीकरण हो सकेगा।

बुधवार को देर सायं केंद्रीय मंत्री ने लेखराज चौराहा, स्टेशन चौराहा, मोतीराम चौराहा व झंडेवाला चौराहा पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं में कहा कि वह चाहती हैं कि शहर सभी सुविधाओं से परिपूर्ण बने। शहर में हरियाली को बढ़ावा मिले। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि डॉ. दिव्या के जीतने पर शहर हरा भरा, सुंदर और स्वस्थ बनेगा। भरोसा दिया कि वह शहर को खूबसूरत बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। जिस तरह से मतदाताओं ने लोकसभा और फिर बाद में विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताया, उसी तरह से सहयोग देकर नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को जिताकर अपने शहर के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में नगर निकायों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार किया गया। इसी वजह से शहरों का विकास रुक गया लेकिन भाजपा की सरकार तेज गति से विकास करा रही है। चुनाव के बाद शहर के विकास पर सभी लोग ध्यान देंगे। नुक्कड़ सभाओं में पार्टी की प्रत्याशी डॉ. दिव्या मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रेखा ¨सह परिहार, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि एमआर मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।