यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट

पीलीभीत : हजारा इलाके में वीडीओ की पत्नी ने एक प्रधान और प्रधान पति पर छेड़छाड़ एवं गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह घटना सम्पूर्णानगर गेस्ट हाउस की बताई गई है।
गत दिनों एक प्रधान ने वीडीओ के खिलाफ चेक पर जबरन साइन कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया था। अब वीडीओ की पत्नी ने लखीमपुर एसपी के आदेश पर सम्पूर्णानगर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसमें कहा गया है कि 5 दिसंबर को वह अपने पति के साथ संपूर्णानगर चीनी मिल में रुकी थी। शास्त्रीनगर के प्रधान एवं अशोकनगर के प्रधानपति करीब पौने दस बजे आए और दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो दबोच लिया और अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि प्रधान के हाथ में तमंचा था जिससे उसे भयभीत किया गया। चिल्लाने पर उसका भाई और पति आ गए और बचाया। इस मामले का मुकदमा उक्त दोनों के खिलाफ पंजीकृत किया गया। आरोपी प्रधानों में हड़कम्प मचा हुआ है। इस मामले की जांच सीओ पलिया रामकुमार को सौंपी गई है। उन्होंने जांच शुरू करते हुए बयान दर्ज किए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
