विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता से दुष्कर्म का केस दर्ज

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 12:05 AM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत : शौच करने गई विवाहिता के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में ग्राम रहमानगंज निवासी ग्रामीण की पत्‍‌नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह गांव के किनारे खेत में शौच करने गयी थी। वहां गांव का ही सूरजपाल पहले से ही बैठा हुआ था। अकेला देखकर वह उसे गन्ने के खेत के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में किसी से भी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

दियोरिया : दहेज की खातिर विवाहिता को यातनाएं देने व उसकी हत्या करने का प्रयास करने के मामले में कोर्ट की आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दर्ज रिपोर्ट में ग्राम खरदहा निवासी रामेश्वर दयाल की पुत्री सुमंगल ने आरोप लगाया कि उसका विवाह 12 मई 2012 को ग्राम कासिमपुर निवासी नारायण के पुत्र रामसिंह के साथ हुआ था। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया परंतु ससुराल वालों इससे संतुष्ट नही हुए और मायके से 50 हजार की नगदी व रंगीन टीवी लाने के लिए यातनाएं देने लगे और गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता ने अपने पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर