विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईवीएम सीलबंद करने में जुटा प्रशासन

By Edited By:
Published: Tue, 08 Apr 2014 10:49 PM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत : लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जांच और बैलेट पेपर चस्पा करने का काम रात तक जारी रखने के निर्देश दिए गए। लिहाजा दिनभर प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में टेक्नीकल टीम मशीनों की जांच में जुटी रही। वहीं कर्मचारी ईवीएम पर बैलेट पेपर चस्पा करने और सीलबंद के काम में मशगूल रहे।

सत्रह अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान है। लिहाजा ईवीएम का काम पुख्ता करने में प्रशासन जुट गया है। सभी ईवीएम की जांच बंगलौर से पहुंची टीम कर रही है। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम पर बैलेट पेपर चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही मशीनों को सील किया जा रहा है। मंगलवार को ईवीएम संबंधी काम को पूरा करने के लिए रात तक काम जारी रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव ने बताया कि ईवीएम जांच, बैलेट पेपर चस्पा करने और सीलबंद का काम रात तक जारी रहेगा।