यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मारने की नियत से किया था फायर

पीलीभीत : चौक निवासी मोहित शर्मा पुत्र सत्येंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी अधिवक्ता के पुत्र का गत 18 नवंबर को एक बेंकट हाल में तिलक समारोह था। कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान अधिवक्ता आदर्श पांडेय एवं वह छर्रे लगने से जख्मी हो गया था। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। मोहित ने तहरीर में कहा है कि कार्यक्रम में लड़की पक्ष से आए बरेली निवासी युवक ने पहले उसके साथ गाली गलौज की फिर अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। उसके पैर में छर्रे लगे जिसका उपचार चल रहा है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
