विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजभाषा हिंदी के प्रति रुझान जागृत करने का प्रयास शुरू

By Edited By:
Published: Tue, 01 Sep 2015 07:00 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नोएडा : राजभाषा हिंदी के प्रति रुझान जागृत करने के लिए मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नोएडा : राजभाषा हिंदी के प्रति रुझान जागृत करने के लिए मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम के आचलिक कार्यालय (उत्तर) नोएडा परिसर में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हिंदी निबंध, हिंदी शब्द ज्ञान-अनुवाद, हिंदी नोटिंग-ड्राफटिंग, वाद-विवाद, स्वरचित कविता पाठ, राजभाषा प्रश्नोत्तरी-खुला मंच, हिंदी कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ निगम के महाप्रबंधक (उत्तर-अंचल) डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि आचलिक कार्यालय (उत्तर) प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इसमें सभी कर्मचारी व अधिकारियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यालय का काम-काज राजभाषा हिंदी में ही किया जाना है। उन्होंने सूचित किया कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नोएडा द्वारा भारत सरकार के कुल 77 कार्यालयों में से भारतीय खाद्य निगम आचलिक कार्यालय (उत्तर), नोएडा को श्रेष्ठ हिंदी कार्य के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अब हमें हिंदी में कार्य इस प्रकार करना है कि हमारा कार्यालय प्रथम स्थान प्राप्त कर पाए। इस मौके पर कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रबंधक दीपक पाण्डेय (हिंदी) द्वारा दिया गया। मंच संचालन प्रबंधक संगीता चावला (हिंदी) द्वारा किया गया। महाप्रबंधक (हिंदी) एच.आर.राठौर ने राजभाषा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा की। हिंदी भाषा को प्रेरणा व प्रोत्साहन के माध्यम से अपनाने का अनुरोध किया। इस मौके पर विभिन्न प्रभागों के अध्यक्ष डॉ.ओ.पी.सिंह महाप्रबंधक (गुण-नियंत्रण), महाप्रबंधक पयस्विनी कुमार (भंडारण एवं मार्गक्षति), महाप्रबंधक राहुल श्रीवास्तव (विधि-वाद), महाप्रबंधक मनीष कपूर (सीपीएफ), महाप्रबंधक अनुपम.बी.व्यास (प्रचालन), महाप्रबंधक एच.आर.राठौड़ (हिंदी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।