विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा से हजारों लोग करेंगे सामूहिक सूर्य नमस्कार

By Edited By:
Published: Sat, 16 Feb 2013 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2013 09:58 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाददाता, नोएडा : स्वामी विवेकानंद सार्धशती वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में सोमवार को सुबह आठ बजे हजारों लोग सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे। इसमें काफी संख्या में स्कूली छात्र भाग लेंगे। सूर्य नमस्कार पूरे देश भर में किया जाएगा। नोएडा में यह तीन स्थानों पर किया जाएगा। यह विवेकानंद सार्धशती समिति की तरफ से आयोजित किया जाएगा।

इस बारे में समिति से जुड़े लोगों ने सेक्टर-12 में प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। समिति के महानगर संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार देश भर में होगा। नोएडा में यह सेक्टर-12 सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-71 बी-ब्लॉक पार्क और सेक्टर-43 स्टेलर ग्रीन पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसमें 4 से 5 हजार की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसमें ज्यादातर स्कूली बच्चें शामिल होंगे। इस समिति के महानगर ंसंपर्क प्रमुख डॉ. अनिल त्यागी ने बताया कि देश भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार करने वालों का यह रिकॉर्ड भी हो सकता है। इस प्रेसवार्ता में समिति के विभाग कार्यवाहक सुशील जैन समेत केशव शर्मा व चंदन चौहान भी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।