विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद पर उबले शिवसैनिक

By Edited By:
Published: Tue, 30 Sep 2014 11:56 PM (IST)

मुजफ्फरनगर : लविंग जिहाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर मंगलवार को शिवसैनिकों और पुलिस में टकराव क

News Article Hero Image

मुजफ्फरनगर : लविंग जिहाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर मंगलवार को शिवसैनिकों और पुलिस में टकराव के आसार बन गए। बाइक रैली निकालने से रोकने पर शिवसैनिकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, हालांकि दोपहर बाद उन्हें बिना शर्त रिहा कर दिया।

शिवसेना ने लविंग जिहाद के खिलाफ बाइक रैली निकालने का ऐलान कर रखा था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवसैनिक प्रकाश मार्केट से बाइकों पर रैली निकालते हुए प्रकाश चौक पहुंचे। यहां सीओ सिटी संजीव कुमार वाजपेयी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान शिवसैनिकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मंडल प्रमुख मनोज सैनी, जिला प्रमुख योगेंद्र शर्मा समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार शिव सैनिकों को लेकर पुलिस लाइन पहुंची, उधर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए तथा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शिवसैनिकों को बिना शर्त के रिहा कर दिया। मंडल प्रमुख मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि लविंग जिहाद सपा सरकार के इशारे पर चलाया जा रहा है। लविंग जिहाद का जवाब त्रिशूल से दिया जाएगा। नरेंद्र पंवार, राजेश कश्यप, पंकज भारद्वाज, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, राजन वर्मा, कुलदीप सूर्यवंशी, दाताराम, बाबूराम, चमनलाल, धनीराम, किरनेश सैनी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा..

शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बाबत कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

-संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।