यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से मजदूर की मौत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ठंड से हृदय गति रुकने से एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक किया गया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
गुरुवार को भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी सुक्का पुत्र असमत अली को ठंड लगने से अचानक सीने में दर्द उठा, तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुक्का की मौत से परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। सुक्का के चार लड़कियां व एक लड़का है। परिजनों व गांव के मनव्वर जैदी, नय्यर रजा, सुलतान हैदर, नसीम अहमद, अफरोज अली ने एसडीएम जानसठ से आर्थिक सहायता की मांग उठाई है।
बढ़ रहा ठंड का कहर
ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों में ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ठंड लगने के बाद दवाइयां भी जल्द असर नहीं दिखाती है। ऐसे में डाक्टरी सलाह के मुताबिक ठंड से बच कर रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
