विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं पर भी मुकदमे दर्ज होने शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 12:18 AM (IST)

News Article Hero Image

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। सरकार की खिलाफत करने वाली महिलाओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंगला मुबारिक में दशहरे के दिन महिलाओं ने रावण, कुभंकरण व मेघनाथ के स्थान पर अखिलेश, मुलायम व आजम खां के पुतले फूंककर सरकार की एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया था। दूसरी ओर महिलाओं ने इस कदम के बाद कहा कि इससे तो अच्छा अंग्रेजों का शासन था।

गत 5 अक्टूबर को नंगला मुबारिक की महिलाओं ने घोषणा की थी कि सरकार की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में गांव की महिलाएं 13 अक्टूबर को दशहरे के दिन रावण, कुभंकरण व मेघनाथ के स्थान पर मुख्यमंत्री अखिलेश, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व आजमा खां के पुतले फूंके जाएंगे। इस खबर को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से छापा था। खबर के छपते ही मामला लखनऊ तक गूंजा था। लखनऊ के निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने दशहरे के दिन नंगला मुबारिक गांव में पुलिस बल की तैनाती कर गांव को छावनी में तबदील कर दिया था, लेकिन सरकार से नाराज महिलाओं ने पुलिस को चकमा देकर गांव के चौराहे पर अखिलेश, मुलायम व आजम के पुतलों का दहन किया। शनिवार देर शाम गांव की अज्ञात महिलाओं व कुछ युवकों के खिलाफ पुतले दहन करने के मामले में एसआइ हरपाल की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

उधर, महिलाओं पर मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलने पर उनमें रोष फैल गया। उन्होंने एक स्थान पर बैठक कर इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो नंगला मुबारिक से किसी महिला या किसी युवक को गिरफ्तार करके दिखाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार एक वर्ग के लोगों को खुश करने में लगी हुई है। इसके चलते वह हिंदू समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की ऐसी कोशिश से गांव की महिलाएं चौका बर्तन छोड़कर सड़कों पर उतने को मजबूर होंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।