विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं ने किया पुलिस का घेराव, हंगामा

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 01:17 AM (IST)

News Article Hero Image

शामली। गांव लांक में पलायन कर गए लोगों का सामान दिलवाने गई पुलिस को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई व निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान कई महिलाएं तो पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर रो पड़ी।

बुधवार को जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लांक में पलायन कर गए कुछ लोगों का सामान दिलवाने के लिए पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने की सूचना पर महिलाएं एकत्र हो गई। महिलाओं ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा की आड़ में पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर उत्पीड़न कर रही है। निर्दोर्षो को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। कुछ लोगों को पुलिस उठाकर ले गई, जबकि बाकी लोग पुलिस की डर की वजह से गांव छोड़कर चले गए। घरों पर अब महिलाएं ही रह गई है। कोई खेत पर जाने वाला नहीं है और न ही पशुओं के लिए चारा खेत से लाया जा रहा है। सिंचाई न होने से खेत सूख रहे हैं। इस दौरान पुलिस उत्पीड़न से परेशान कई महिलाएं तो जोर-जोर से रोने लगी। महिलाओं ने यहां तक कहा कि अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो गलत करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा। पुलिस किसी तरह से महिलाओं को दिलासा देकर वहां से लौटी। इस दौरान इंद्रकली, फूलवती, बोहती, बाला व अतरकली आदि मौजूद रही।

--

सिंभालका से पशु दिलवाए

शामली : कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका से पलायन कर गए कई लोगों ने पुलिस से उनके पशु दिलवाने की मांग की। पुलिस ने गांव पहुंचकर नौ पशु दिलवाए। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने पशुओं को अपने घर से चारा खिलाया और पशुओं को सुरक्षा की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।