विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परासौली में फोर्स का फ्लैग मार्च

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 01:17 AM (IST)

News Article Hero Image

कांधला(शामली)। शांति बहाली के लिए गांव परासौली में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। सात सितंबर के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद गांव में आस पास के क्षेत्र से सैकड़ों विस्थापित परिवारों ने आकर परासौली ईदगाह में आकर शरण ली थी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन कई बार फ्लैग मार्च करा चुका है। फोर्स ने गांव में साथ सैनपुर, नीमखेड़ी, बिराल, भनेड़ा में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फोर्स ने सभी ग्रामीणों से शांति व सौहार्द बनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कोई भी सूचना मिलने पर उनके कैंप या थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीण मार्ग सभी सुने पड़े रहे।

--

ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज

कांधला : सांप्रदायिक दंगों के बाद कांधला आकर रह रहे विस्थापित परिवारों के सदस्यों में बुधवार को गांव बहावडी निवासी शौकीन पुत्र अली हसन ने गांव के 37 लोगों, नबाब पुत्र करीम ने 35 लोगों तथा मीरहसन पुत्र समेदीन ने 41 लोगों के खिलाफ लूट, आगजनी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वही दूसरी ओर गांव लिसाढ़ निवासी शमशाद पुत्र नब्बू ने 22 लोगों, मोहम्मद पुत्र जमालु ने 10 लोगों, हनीफ पुत्र नसरु ने 5 लोगों व साहब पुत्र अब्दुल ने गांव के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आग में सामान जला

कांधला : थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में अजीत पुत्र राम स्वरुप के घर में सिलेंडर में आग लग जाने से घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग की चपेट में आने से एक भैंस की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग पर काबू पाने तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

--

पीड़ितों को न्याय का आश्वासन

कांधला : ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष हाजी सिराज कुरैशी व हाजी युसूफ सदर उत्तर प्रदेश ने कस्बे की ईदगाह में आकर पीड़ितों से मिले। उन्होंने पीड़ितों से आप बीती सुनने क बाद उचित मुआवजा व न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरिफ कुरैशी सभासद, अय्यूब कुरैशी, हाजी मीरा, वहीद, जमशेद मुतवल्ली, महमूद गजनी आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।