विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैंथा कारोबारी के घर लाये जा रहे थे नई करेंसी के नोट

By Edited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 02:41 AM (IST)

मुरादाबाद : चन्दौसी में मैंथा कारोबारी अंशू अग्रवाल की कार से बीस लाख रुपये की नई करेंसी मिलने की

News Article Hero Image

मुरादाबाद : चन्दौसी में मैंथा कारोबारी अंशू अग्रवाल की कार से बीस लाख रुपये की नई करेंसी मिलने की जांच पूरी होने को है। बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। अभी तक मिले साक्ष्यों से माना जा रहा है कि कारोबारी पर शिकंजा कस सकता है। व्यापारी नई करेंसी का हिसाब दे पाने में असफल रहा। इसके बाद आयकर की विशेष अनुसंधान शाखा ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। पिछले दिनों चन्दौसी पुलिस ने मैंथा कारोबारी की कार से बीस लाख रुपये पकड़े थे, जिसमें 16 लाख के नये नोट थे। देहरादून से आई विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों ने कार चालक के बयान रिकार्ड किये। कार चालक ने बताया था कि रुपये लेकर व्यापारी अंशू अग्रवाल के घर मुरादाबाद आ रहा था। चालक के बयान के बाद जांच टीम ने अंशु अग्रवाल के बयान लिए थे। अंशू अग्रवाल ने बीस लाख रुपये अपना होना स्वीकार किया था, लेकिन रुपये किस बैंक से निकाले थे, किस कारोबार से रुपये मिले हैं। इसकी कोई जानकारी नहीं दी। सोमवार को व्यापारी जवाब देने जांच शाखा टीम के पास नहीं पहुंचा। जांच टीम ने समय समाप्त हो जाने के बाद मान लिया कि व्यापारी जवाब देने में असफल रहा है। इसके बाद मैंथा कारोबारी अंशू अग्रवाल पर संकट बढ़ गया है। विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारी व्यापारी अंशू अग्रवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए आला अधिकारियों से स्वीकृति मांगी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को स्वीकृति मिलेगी, उसके बाद दंड तय किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।