यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तंजील की हत्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जिम्मेदार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: विधान परिषद में बसपा के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है क

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद:
विधान परिषद में बसपा के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि एनआइए डीएसपी तंजील अहमद की हत्या के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उनकी सुरक्षा के इंतजाम न तो केंद्र सरकार ने किए और ना ही प्रदेश सरकार ने। उन्होंने घोषित प्रत्याशियों के टिकट काटने की अफवाह को भी बेबुनियाद बताया।
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों पर सिद्दीकी बेबाक बोले। कांठ की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रिजवान अहमद खां की ताजियत के लिए गए थे। लोगों ने उनके बेटे को टिकट देने की मांग की। जिस पर उन्होंने कहा कि अब किसी का टिकट नहीं बदला जा सकता। यह अधिकार बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को है। फिर भी वह कांठ के लोगों के जज्बातों की कद्र करते हुए यह बात बहन जी के सामने रख सकते हैं। मानना या न मानना उनका अधिकार है।
उन्होंने कहा कि तंजील महत्वपूर्ण अन्वेषण कर रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से उनको पर्याप्त सुरक्षा दी जानी चाहिए थी। यूपी आने पर प्रदेश सरकार को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी लेकिन दोनों सरकारों ने लापरवाही बरती। उन्होंने सूबे की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या के दूसरे दिन मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सैफई में फिल्मी कलाकारों ने खूब ठुमके लगाए थे। वही तंजील अहमद की हत्या के दूसरे दिन भी हुआ। यूपी के तमाम आइपीएस अधिकारी लखनऊ में क्रिकेट मैच खेले और जाम से जाम टकराए लेकिन किसी ने तंजील की मौत पर दो मिनट का शोक तक नहीं किया। सीबीआई जांच के बारे में उन्होंने कहा कि घटना की जांच जरूर होना चाहिए।
बहन जी में आस्था और आमी चुनाव में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बाले कि बहन जी मेरी मां, बहन व संरक्षक हैं। मेरी औलाद भी पैर धोकर पीये तो अहसान नहीं उतारा जा सकता, वरना मैं क्या चीज हूं। जो कुछ भी हूं बहन जी के तुफैल से हूं।