विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजपुर में भी रुकेगी लालकुआंअमृतसर एक्सप्रेस

By Edited By:
Published: Wed, 06 Nov 2013 12:32 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2013 12:33 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। लालकुआं-अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 नवंबर से बाजपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

बता दें कि यह ट्रेन अमृतसर से मुरादाबाद व काशीपुर होकर प्रत्येक बुधवार को लालकुआं पहुंचती है और गुरूवार को वापस चल देती है। इस ट्रेन का मुरादाबाद के बाद काशीपुर व लालकुआं में स्टापेज है। रेलवे बोर्ड ने 20 नंवबर से इस ट्रेन का बाजपुर में भी दो मिनट का स्टापेज दिया है। यह ट्रेन लालकुआं जाने के लिए बाजपुर में रात 7.11 बजे पहुंचकर रात 7.13 बजे चल देगी, अमृतसर जाने वाली यह ट्रेन बाजपुर में रात 12.10 बजे पहुंचकर रात 12.12 बजे चल देगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर