विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल यात्रियों ने किया स्टेशन पर हंगामा

By Edited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 09:11 PM (IST)

मीरजापुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर राजधानी एक्सप्रेस के रोके जाने से गुस्साए या

News Article Hero Image

मीरजापुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर राजधानी एक्सप्रेस के रोके जाने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा कर दिया। घटना रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। नारेबाजी करते यात्री डिप्टी एसएस के कार्यालय में घुस गए। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस के शीघ्र चलाने की मांग पर अड़े रहे।

डिप्टी एसएस ने कहा कि पहाड़ा-

डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में मरम्मत कार्य की वजह से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक घंटे का ब्लाक लिया गया है। इसलिए ट्रेन को चलाना संभव नहीं है लेकिन यात्रियों का बवाल बढ़ता देख डिप्टी एसएस संजीत कुमार ने इलाहाबाद कंट्रोल से बात की। राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों के बवाल किये जाने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी परेशान हो गए। दस मिनट बाद राजधानी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके पीछे एक अन्य राजधानी एक्सप्रेस थी। उसे भी दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ा किया गया लेकिन दस मिनट बाद ट्रेन को मुगलसराय के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर आएदिन बवाल हो रहा है। इसके बाद भी रेलवे के अधिकारी परिचालन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को मौसम सामान्य हुआ तो रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इसकी वजह से ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया।

एक नंबर पर खड़ी रही मालगाड़ी

स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर मालगाड़ी को खड़ा कर दिया गया था। इसकी वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। विंध्याचल, पहाड़ा, चुनार, कैलहट व अहरौरा स्टेशन पर भी अप व डाउन लूप में मालगाड़ी खड़ी रही। रेलवे की परिचालन व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गई है।