यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरठ में सपा नेताओं की गुंडई, महिला थानेदार असहाय
मेरठ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने महिला थानेदार के साथ अभद्रता की। महिला थानेदार ने डॉयल 100 के साथ ...और पढ़ें

मेरठ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडई के आगे प्रदेश में पुलिस भी असहाय है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां पर महिला थानेदार के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अभद्रता की। महिला थानेदार ने डॉयल 100 के साथ थाना पर भी फोन किया, लेकिन मामला सपा नेताओं से जुड़ा देकखर उसकी मदद करने 'मित्र पुलिस' भी नहीं पहुंची।
मेरठ में एक बाइक पर सवार होकर चार युवक शंकर आश्रम के पास काफी देकर से हुड़दंग कर रहे थे। इनकी हरकतें देख महिला थानेदार ने इनको रोकने का प्रयास किया। इनको जब महिला थानेदार ने रोकने का प्रयास किया तब यह लोग उनके उलझ गए। चार युवकों ने उनसे अभद्रता भी की।
देखें तस्वीरें : महिला थानेदार से मेरठ में सपा नेताओं की गुंडई
इसी बीच समाजवादी पार्टी का झंडा लगी एक बड़ी गाड़ी आ गई। इस कार में सवार लोगों ने महिला थानेदार को ढकेल कर चारों युवकों को अपनी गाड़ी में बैठा किया। महिला थानेदार ने यूपी 100 के साथ ही Dial 100 नंबर पर फोन घुमाया लेकिन कोई मदद करने को आगे नहीं आया। महिला थानेदार ने सिविल लाइंस थाना में भी फोन घुमाया लेकिन मामला समाजवादी पार्टी के नेताओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी पीछे हट गई। इसके बाद महिला थानेदार शोहदों की बाइक खुद चलाकर महिला थाना लेकर गईं।
