विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में हाजी याकूब के घर पर प्रदेश सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 03:00 PM (IST)

मुस्लिम पुलिस पर याकूब परिवार के उत्पीडऩ का आरोप लगा रहे हैं। मुस्लिम यहां पर गुंडई करने वाले याकूब के बेटे भूरा के पक्ष में जुलूस निकाल रहे हैं।

मेरठ में हाजी याकूब के घर पर प्रदेश सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी
मेरठ में हाजी याकूब के घर पर प्रदेश सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी

मेरठ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की हंटर वाली बेटी के बाद अब बेटा भूरा मेरठ में चर्चा का विषय बना है। भूरा की गुंडई के कारण मेरठ में जिला प्रशासन गिरफ्तारी के प्रयास में है, जबकि कुरैशी मुस्लिमों को लेकर दबाव बनाने में लगे हैं। 

मेरठ में आज हाजी याकूब कुरैशी के घर पर बड़ी संख्या में एकत्र मुस्लिम पुलिस पर याकूब परिवार के उत्पीडऩ का आरोप लगा रहे हैं। मुस्लिम यहां पर गुंडई करने वाले याकूब के बेटे भूरा के पक्ष में जुलूस निकाल रहे हैं। मुस्लिम आज याकूब कुरैशी के गुंडे बेटे भूरा के बचाव में जुलूस निकाल रहे हैं। उधर पुलिस भूरा की गिरफ्तारी को लेकर हापुड़ व खरदौदा में लगातार दबिश दे रही है। 

मेरठ में आज प्रदेश सरकार तथा जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ हाजी याकूब कुरैशी के समर्थक बड़ा जुलूस निकाल रहे हैं। हाथ में कई तख्तियां लेकर यह लोग कुरैशी के घर के प्रांगण में जमा हैं। मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर के बाहर एकत्र मुस्लिम समाज के लोग वहां चाय व नाश्ता करने के बाद हाथ में तख्ती लेकर सरकार के विरोध में मार्च निकाल रहे हैं। 

याकूब के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विरोध में मार्च निकाल रहे इन लोगों को शाहपीर गेट पुलिस चौकी पर रोका गया। यहां पर एडीएम सिटी व एसपी सिटी व देहात ने ज्ञापन लिया। इससे पहले अधिकारियों ने याकूब के साथ बंद कमरे में ड्रायफ्रूट का नाश्ता किया। इसके बाद भी मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों के सामने ही साम्प्रदायिक नारे लगाए। 

पुलिस दे रही लगातार दबिश 

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दबंग बेटे फिरोज उर्फ भूरा कुरैशी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जहां कुरैशी के बेटे ने कुछ दिनों पहले एक व्यापारी की पिटाई के बाद उस पर पिस्टल तान दी थी। इस मामले में व्यापारी ने याकूब कुरैशी के दबंग बेटे फिरोज उर्फ भूरा कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। कुछ ही घंटे के अंदर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। मामला प्रकाश में आने बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा था कि अगर दोनों पक्षों को कोई समझौता करना है तो वो कोर्ट में जाकर करें। घटना के बाद से आरोपी फिरोज कुरैशी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस दबिश डाल रही हैं।

क्या थी घटना

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अपने गनरों के साथ कार से सोहराबगेट-गोलाकुंआ की ओर जा रहा था। एक दुकान के सामने कुछ भैसे जा रही थी। जिसके चलते वहां जाम लग गया। फिरोज गाड़ी से उतरा और व्यापारियों को गाली देनी शुरू कर दी।जब गाली-गलौज का पेंट व्यापारी विजय रस्तौगी ने विरोध किया तो आरोप है कि फिरोज और उसके दोनों प्राइवेट गनरों ने व्यापारी विजय रस्तौगी पर मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी थी। इस मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और व्यापारी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मामूली कहासुनी बेटे से हुई है। मैने बेटे को डांटा है। व्यापारियों से हमारी पुरानी मित्रता है। हम लोगों के बीच समझौता हो गया है।