विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौरव नहीं, हमारी संस्कृति पर कलंक है ताज महल: संगीत सोम

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 08:04 AM (IST)

उन्होंने कहा कि लोगों को तकलीफ हुई कि ताज महल को ऐतिहासिक स्मारकों की लिस्ट से हटा दिया गया।

गौरव नहीं, हमारी संस्कृति पर कलंक है ताज महल: संगीत सोम
गौरव नहीं, हमारी संस्कृति पर कलंक है ताज महल: संगीत सोम

मेरठ (जेएनएन)। यूपी में ताज महल को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक नया बयान देते हुए मुगल शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बता दिया। सोमवार को संगीत सोम मेरठ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

संगीत सोम ने कहा, 'वो इतिहास जिसमें ताज महल बनाने वाले ने यूपी और देश के हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था। ऐसे लोगों का आज भी इतिहास में नाम होगा तो यह दुर्भाग्य की बात होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को तकलीफ हुई कि ताज महल को ऐतिहासिक स्मारकों की लिस्ट से हटा दिया गया। लेकिन किस इतिहास के बात कर रहे हैं? वो इतिहास जिसमें एक बेटे ने बाप को जेल में डाल दिया।

यह भी पढ़ें: किसके पैसे से अयोध्या में बनेगी भगवान राम की मूर्ति: ओवैसी

या फिर वो इतिहास जिसमें ताज महल बनाने वाले ने यूपी और देश के हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था। ऐसे लोगों का आज भी इतिहास में नाम होगा तो यह दुर्भाग्य की बात होगी लेकिन इतिहास बदला जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में पर्यटन ब्रोशर में से 17वीं सदी में संगमरमर से बनाए गए ताजमहल को हटा दिए जाने पर काफी विवाद हुआ था। बहुत से लोगों ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जानबूझकर इस स्मारक की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था।

इसके बाद राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इस विवाद के बाद सफाई देते हुए कहा था कि, 'ताजमहल हमारी सांस्कृतिक विरासत है और दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है।'

ओवैसी ने किया पलटवार: हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने बीजेपी विधायक संगीत सोम के ताजमहल को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। ओवैसी ने कहा कि संगीत सोम को ताजमहल को ऐतिहासिक धरोहरों से हटाने को लेकर यूनेस्को जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ताज महल की ही तरह लाल किले को भी दूसरे देशों से आए लोगों ने बनवाया था, क्या वहां से तिरंगा फहराना बंद कर दिया जाए?'

यह भी पढ़ें: भाजपा के लिए उपचुनाव भी मिशन-2019 की कसौटी