यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोतीगंज की दुकानों पर छापा, हंगामा

मेरठ : सीओ के नेतृत्व में रविवार दोपहर पुलिस ने सोतीगंज में दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को दो कारें कटती हुई मिलीं। इस बीच कबाड़ियों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में हंगामा किया।
रविवार दोपहर सीओ कैंट विकास कुमार त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर कबाड़ियों की दुकानों पर दबिश दी। सीओ ने बताया कि बेगमपुल पर इरफान की दुकान पर छापा मारा तो वहां एक फोर्ड गाड़ी बरामद हुई। वहीं पुलिस टीम ने सोतीगंज में अफताब की दुकान पर दबिश दी। पुलिस को वहां आइ टेन कार कटती हुई मिली। हालांकि उन्होंने कारों को खरीदने का दावा किया। पुलिस ने ताहिर के गोदाम पर भी छापा मारा, लेकिन वहां जांच में सब ठीक पाया गया। छापेमारी की सूचना पर पड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने अफताब और इरफान के यहां से कारों के इंजन कब्जे में ले लिए। सीओ विकास कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोनों कारों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कबाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
