विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन की धाराएं हटीं

By Edited By:
Published: Thu, 02 Oct 2014 01:48 AM (IST)

मेरठ : राष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचाने वाले खरखौदा के सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के मामले में प

News Article Hero Image

मेरठ : राष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचाने वाले खरखौदा के सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने चार्जशीट में सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की धारा हटा दी है। सिर्फ कलीम पर दुष्कर्म की धारा रखी गई है। विवेचना के दौरान ही पुलिस इस मसले पर विवादों में घिरी थी और उस पर सत्ता पक्ष के दबाव में आरोपियों को बचाने के आरोप लगे थे। चार्जशीट को लेकर विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने पहले ही विवेचना जारी है के सूत्र वाक्य का सहारा ले लिया है।

तीन जुलाई को खरखौदा के एक गांव में युवती ने सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। लड़की के गर्भाशय का एक हिस्सा भी आपरेशन कर निकाले जाने की बात सामने आई थी। पुलिस की विवेचना पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। चार्जशीट ने उन आरोपों को और गंभीर कर दिया है। पुलिस ने विवेचना में पीड़िता के 164 आइपीसी के बयान को दरकिनार रखते हुए सामूहिक दुष्कर्म की धारा 376घ को हटा दिया है। धर्म परिवर्तन की धारा 295क को भी हटा दिया है। एफआइआर में सभी आरोपियों का चालान बराबर धाराओं में किया गया था, लेकिन पुलिस ने चार्जशीट में पूरी कहानी को ही बदल दिया। पुलिस ने तर्क दिया कि, सिर्फ अकेले कलीम ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया है। बाकी सभी आरोपियों को घर से भगाने और शपथ पत्र बनवाने का दोषी माना गया है। इतना ही नहीं युवती की फेलोफियन ट्यूब निकालने तक का चार्जशीट में जिक्र तक नहीं है। मास्टरमाइंड सनाउल्ला और प्रधान नवाब को पुलिस ने छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की मामूली धाराओं में आरोपी बनाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।