विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोतीगंज में दिल्ली पुलिस की दबिश, हंगामा

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jun 2014 01:40 AM (IST)

News Article Hero Image

मेरठ : दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को सोतीगंज में कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही कबाड़ी फरार हो गया। पुलिस जयपुर के एक बदमाश को लेकर आई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बदमाश ने कबाड़ी को करीब 13 लग्जरी गाड़ियां बेची हैं।

गुरुवार दोपहर दिल्ली स्थित साकेत थाने की पुलिस सदर बाजार थाने पहुंची। पुलिस जयपुर निवासी एक वाहन चोर को साथ लाई थी। सदर बाजार पुलिस को लेकर सोतीगंज में सलीम कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस की दबिश से कुछ समय पहले ही कबाड़ी फरार हो गया। पुलिस ने गोदाम पर बैठे एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में कबाड़ी सदर बाजार थाने पहुंच गए। उनका कहना है कि यह युवक कबाड़ी से मिलने आया था। उसका कबाड़ी से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान दिल्ली पुलिस से कबाड़ियों की तीखी बहस हुई। काफी देर पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उसने सलीम कबाड़ी को चोरी की 13 से अधिक गाड़ियां बेची हैं। वह दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा में वाहन चोरी करता है।