Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

    By Edited By:
    Updated: Sun, 30 Mar 2014 02:02 AM (IST)

    Hero Image

    मेरठ : क्षेत्र के दयालपुर गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में शनिवार सुबह लगभग छह बजे एक तेंदुआ फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ से घबराया तेंदुआ खटके को उखाड़कर नजदीक के ईख के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने खेत के चारों ओर जाल लगा दिया। घटों की मशक्कत के बाद कुछ युवकों की मदद से वनविभाग की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसा लिया। पिंजरे में बंद कर उसे हस्तिनापुर ले गए। इस दौरान तेंदुए के हमले से एक युवक भी जख्मी हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र के ग्राम दयालपुर के जंगल में कुछ कलंदर जाति के लोगों ने गीदड़ व जंगली सुअर के शिकार के लिए एक खटका लगा रखा था। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने उस खटके में तेंदुआ का पैर फंसा देखा। सूचना मिलते ही वहां पास के गांवों के हजारों लोग मौके पर पहुच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ खटके को उखाड़कर पास में ग्राम दयालपुर निवासी सत्यपाल के ईख के खेत में घुस गया। सूचना पर वनविभाग की टीम व थाना पुलिस भी मौके पर पहुच गई। दोपहर में वनविभाग की टीम ने खेत के चारों तरफ जाल लगा दिया। जाल लगने के घटों बाद भी जब तेंदुआ बाहर नहीं आया तो दयालपुर गांव के महिपाल, सुंदर, प्रदीप, मेनपाल, अनुज व अन्य युवक तेंदुए को तलाशने के लिए खेत में घुस गए। अपने को घिरा देख तेंदुए ने महिपाल पर हमला बोल दिया। जिससे उसका बायां पैर जख्मी हो गया। युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और खेत में लगे जाल में धकेल दिया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को लोहे के पिंजरे में बंद कर वनविभाग की टीम टै्रक्टर ट्राली से उसे हस्तिनापुर वन कार्यालय पर ले गई। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि डब्लूटीआइ की टीम दिल्ली से आने के बाद तेंदुए का उपचार करेगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। तेंदुआ नर है या मादा इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।