विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 01:56 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jan 2014 01:57 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

मेरठ : ठंड का भीषण कहर जारी है। शुक्रवार को ठंड के प्रकोप ने दो जिंदगी लील ली। शुक्रवार को पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर दो शव लावारिस हालत में मिले। कुछ देर बाद एक शव की पहचान कर ली गई। माना जा रहा है कि दोनों की ठंड के चलते मौत हुई है।

शुक्रवार सुबह बेगमपुल के पास एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ था, जिसे देखने के लिए भीड़ जमा थी। जानकारी पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। जेब से निकले मोबाइल के नंबरों को चेक करने पर पता चला कि मृतक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी निवासी बालकिशन वर्मा हैं। बालकिशन के बेटे मनोज ने बताया कि वह शराब के आदी थे। अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे। कभी-कभी दोस्तों के पास बेगमपुल पर आ जाते थे। मनोज का कहना है कि शायद शराब पीने के बाद वह वहीं लेट गए हैं और ठंड की वजह से मौत हो गई होगी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं दूसरा शव लालकुर्ती क्षेत्र के बाउंड्री रोड हजारी प्याऊ के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। वह पैंट, शर्ट व जैकेट पहने हुए था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वह दो माह से आसपास के क्षेत्र में घूमता देख जाता रहा है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत ठंड या बीमारी से हुई है इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन के सारे दावे फुस्स

गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की सारी कवायद फुस्स हो गई है। तमाम रेन बसेरे व कंबल बांटते की योजना लागू होने के बावजूद दो लोगों की मौत व्यवस्था पर सवाल है। आखिर तमाम कोशिश के बाद भी ठंड से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।