विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाई

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 02:32 AM (IST)

News Article Hero Image

दौराला : अझौता में समुदाय विशेष के युवक ने सोमवार को गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। साथियों के साथ संबंध बनाने से इन्कार करने पर आरोपी ने क्लिप को सार्वजनिक कर दिया। दौराला पुलिस ने किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।

पुलिस के अनुसार, अझौता निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बुधवार को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दिलशाद पुत्र रहीसुद्दीन ने सोमवार को तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए रहीसुद्दीन ने अपने दो साथियों से भी दुष्कर्म करवाना चाहा। किशोरी के इन्कार करने पर आरोपी ने क्लिप को सार्वजनिक कर दिया। बुधवार को किशोरी ने परिजनों के साथ दौराला थाने पहुंचकर दिलशाद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वही पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, आरोपी रहीसुद्दीन ने एक साल पहले किशोरी से दुष्कर्म की वीडियो क्लिप बनाई थी। इसके बाद वह किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा। अपने साथियों से किशोरी के संबंध न बनाने पर उसने वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर दी।

गांव में सांप्रदायिक तनाव

दुष्कर्म का मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर को गांव में एक संप्रदाय के ग्रामीणों की पंचायत हुई थी। मामला थाने तक पहुंचने पर बुधवार को गांव की गलियां सूनी दिखाई दीं। उधर, ग्राम प्रधान भूषण का कहना है कि गांव में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।