यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वृंदावन में अवैध कब्जों पर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरा संत समाज
वहां मौजूद संतों का कहना है कि प्रशासन लोगों पर अत्याचार कर रहा है और मनमाफिक तरीके से कार्रवाई कर रहा है।

मथुरा (जेएनएन)। वृन्दावन में खादर की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां हुए निर्माण कार्यों के ध्वस्तीकरण के विरोध में संतों ने बुधवार को डीएम कार्यालय का घेराव किया। एनजीटी के आदेश पर खादर में किए गए कब्जे को हटाया जा रहा है। संतों के साथ प्रभावित लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहां मौजूद संतों का कहना है कि प्रशासन लोगों पर अत्याचार कर रहा है और मनमाफिक तरीके से कार्रवाई कर रहा है। वहीं डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम लोगों ने भी प्रशासन पर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में भिड़े सपा और एबीवीपी के कार्यकर्ता
