विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 08:34 PM (IST)

राया (मथुरा): दूध लेकर घर लौट रही महिला को रास्ते में दबोच कर गुरुवार तड़के गांव के ह

महिला से सामूहिक दुष्कर्म
महिला से सामूहिक दुष्कर्म

राया (मथुरा): दूध लेकर घर लौट रही महिला को रास्ते में दबोच कर गुरुवार तड़के गांव के ही चार लोग खंडहर पड़े मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी विचुपरी क्षेत्र में एक गांव की पच्चीस वर्षीय महिला सुबह करीब चार बजे दूध लेने के लिए गई थी। लौटते समय गांव के दयाशंकर, रामकिशन, गौरव और सौरव ने उसको दबोच लिया। वे उसे खींच कर एक खंडहर बन चुके मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के भाग जाने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर यूपी-100 डायल पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी विजय बहादुर ¨सह ने बताया कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, आरोपी फरार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।