विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैक हो गयी ब्रज की डाक्यूमेंट्री फिल्म

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 07:30 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,मथुरा: लगभग छह साल पहले पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गयी डाक्यूमेंट्री फिल्म पर्यटकों को देखने को नहीं मिल सकी है। यह योजना बहुत ही प्रभावशाली थी। फिल्म को टीवी पर दिखाकर और सीडी के माध्यम से दर्शकों को ब्रज के प्रति आकर्षित करना था। लेकिन न तो बाजार में सीडी ही आ सकीं और न ही टीवी पर यह फिल्म देखने को मिल सकी। अब इसके स्थान पर मैगजीनों में लेख के माध्यम से ब्रज के पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने पर मंथन किया जा रहा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मथुरा के धार्मिक स्थलों पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म लखनऊ की टीम द्वारा तैयार की गयी थी। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल के स्थलों को शामिल किया गया था ताकि फिल्म के माध्यम से पर्यटकों को इन स्थलों की जानकारी देकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। लेकिन यह फिल्म दर्शकों को देखने को नहीं मिल सकी। अब मैगजीनों में लेख के माध्यम से ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराने पर मंथन किया जा रहा है।

मथुरा धार्मिक शहर होने के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मथुरा में पर्यटन बढ़ाने पर भी विभाग द्वारा पूरा जोर दिया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि लगभग छह साल पहले यह डाक्यूमेंट्री फिल्म लखनऊ की टीम द्वारा तैयार की गयी थी लेकिन यह पर्यटकों को देखने के लिए नहीं मिल सकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर