महिला से छेड़खानी पर तांत्रिक की धुनाई
कुरावली (मैनपुरी) : पुत्र का इलाज कराने आई महिला के साथ तांत्रिक ने छेड़खानी कर दी। महिला ने शोर मचा
कुरावली (मैनपुरी) : पुत्र का इलाज कराने आई महिला के साथ तांत्रिक ने छेड़खानी कर दी। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
कस्बा कुरावली के मुहल्ला चैनी निवासी छोटे ¨सह पिछले कुछ सालों से तंत्र क्रिया करता है। बुधवार दोपहर बाद एक महिला पति के साथ तीन साल के पुत्र का इलाज कराने तांत्रिक के पास आई। उस समय तांत्रिक घर के बाहर बैठकर लोगों की झाड़फूंक कर रहा था। तांत्रिक महिला व उसके पुत्र के साथ घर के अंदर बने मंदिर पर चला गया। महिला का पति भी अंदर जाना चाहता था, लेकिन तांत्रिक के चेलों ने उसे बाहर ही रोक दिया। कुछ देर बात महिला चीखती हुई बाहर निकली और सारी बात अपने पति को बताई। पति ने तांत्रिक पर हमला कर दिया। लोगों ने तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुरावली नौशाद अहमद खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।