विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी लगने से दो की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 23 Jan 2014 01:44 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Jan 2014 01:45 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कुलपहाड़ (महोबा), संवाद सहयोगी : कस्बे के महोबा रोड स्थित हनुमान मंदिरा के पुजारी की बुधवार को सर्दी लगने से मौत हो गई। सुबह जब काफी देर तक पुजारी के झोपड़ी से बाहर न आने पर लोगों ने अंदर झांककर देखा तब इसकी जानकारी हुई। वहीं कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी की भी ठंड लगने से मौत हो गई।

बांदा का निवासी बिज्जू महराज बीते कई साल से महोबा रोड में कोतवाली के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर झोपड़ी में रह पूजा अर्चना किया करता था। 60 साल का बिज्जू अकेले रहता था। मंगलवार की रात वह अच्छा भला खाना खाकर सोया लेकिन सुबह देर तक बाहर नहीं निकला। इससे अंदेशा होने पर पड़ोसियों ने अंदर झांक कर देखा तो पुजारी को मृत पाया। कोई वारिस मौजूद न होने के कारण उनके परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर तक किसी के न आने से टाउन एरिया कर्मचारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की, तभी बांदा से मृतक के परिजन आ गए और सभी ने साथ मिल अंतिम संस्कार किया। पड़ोसियों के मुताबिक पुजारी की मौत सर्दी लगने सं हुई है। वहीं कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी 45 वर्षीय महेश को चार दिनों पहले सर्दी लग गई थी, जिससे वह बीमार हो गया। परिजनों द्वारा उसे नौगांव ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार न हुआ तो बुधवार को महेश को झांसी ले जाया जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर