विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी लगने से एक और वृद्ध की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 01:07 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jan 2014 01:09 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : सर्दी का कहर जिले में लगातार जारी है, इंसानों के साथ ही ठंड का कहर पशुओं पर टूट रहा है। इसकी चपेट में आने से एक और वृद्ध की मौत हो गई तो वहीं पशुबाड़े में बंधी गाय ने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि पिछले तीन दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

मुख्यालय का नारूपुरा निवासी 62 वर्षीय शंभू दयाल कुशवाहा घर में बैठा था, तभी अचानक सर्दी लगने से वह अकड़ने लगा। यह देखकर परिजनों में खासा हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा पाते, लेकिन उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे गोविंद के मुताबिक सर्दी की चपेट में आकर उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। उधर सर्दी की चपेट में आकर पनवाड़ी थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी देवेंद्र पटैरिया के पशुबाड़े में बंधी गाय की भी मौत हो गई। बता दें कि जानलेवा हुई सर्दी का सर्वाधिक असर बुजुर्गो पर पड़ रहा है। अब तक जिले में सर्दी की चपेट में आकर मरने वाले की करीब डेढ़ दर्जन लोगों में सर्वाधिक संख्या बुजुर्गो की है। विगत तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग कांपने को मजबूर हैं। सभी यही सोच रहे कि सर्दी का यही आलम रहा तो आगे आने वाले दिनों में क्या होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर