विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिमझिम फुहारों से बढ़ी गलन, एक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 01:03 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 17 Jan 2014 01:04 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : गुरुवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश व गलन से ठिठुरन में इजाफा हुआ है। जानलेवा हुई ठंड की चपेट में आकर एक और वृद्ध की मौत हो गई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

थाना श्रीनगर क्षेत्र का भैरोगंज निवासी 55 वर्षीय घनश्याम बुधवार को खेत में काम करने गया था। देर शाम उसे सर्दी लगी जिससे सीने में अचानक तेज दर्द उठा। इसके चलते घनश्याम घर आया और परिजनों को सारी बात बताई। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उल्टी शुरू हुई और हालत बिगड़ते ही उसकी मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्दी की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। उधर बेजुबानों पर भी ठंड कहर बनकर टूट रही है। पिछले दिनों चरखारी कस्बे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की सर्दी की चपेट में आकर मौत हो गई थी, जबकि आए दिन गाएं व पशु पक्षी सर्दी की चपेट में आकर दम तोड़ रहे है। गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबके रहे। बाहर निकलने वाले लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते नजर आए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर