यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड लगने से वृद्ध की मौत

श्रीनगर, अंप्र: थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी अन्नू कुशवाहा (60) की गुरुवार देर रात ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं एसडीएम का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम हुआ होता तो कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई।
बरा गांव के रहने वाले अन्नू कुशवाहा की पत्नी मत्थू कुशवाहा ने बताया कि उनके पति अन्नू रात में लघु शंका के लिए उठे और लौट कर आए तो काफी तेजी से कांप रहे थे। उनकी सांसे भी तेजी से चल रही थी। यह देखकर घर के अन्य लोगों को बुलाया। परिजनों ने उन्हें रजाई ओढ़ाने के साथ ही अन्य उपक्रम किया। अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनके प्राण पखेरू उड़ गए। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया। मामले पर उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश राय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इसलिए निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
