विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी की चपेट में आए वृद्ध की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 01:56 AM (IST)

News Article Hero Image

खरेला (महोबा) : सर्दी का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह ठंड की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बता दें कि जिले में अब तक सर्दी से मरने वालों की संख्या दर्जन भर पहुंच चुकी है, पिछले माह में कई लोग सर्दी की आगोश में आकर जिंदगी से नाता तोड़ चुके हैं।

सर्दी ने पिछले तीन दिनों में रौद्र रूप धारण कर लिया है। सुबह से ही घना कोहरा छा जाने से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहते हैं। मंगलवार की सुबह थाना खरेला क्षेत्र के जालिब मुहाल का 75 वर्षीय टुईया घर में बैठा था, अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह अकड़ने लगा और चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्दी के चलते उसकी मौत हुई है। घर में उसके साथ उसका बेटा 48 वर्षीय सेवक है, बताया जाता है कि यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता का सहारा छिनने से सेवक के ऊपर आफत टूट पड़ी है। बता दें कि अब तक जिले में सर्दी लगने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

बादलों से लुकाछिपी खेल रहे सूर्यदेव

महोबा : पिछले तीन दिनों से एकाएक बढ़ी सर्दी के चलते सूर्य देव बादलों के बीच लुकाछिपी खेल रहे है। मंगलवार की सुबह भी शहर कोहरे की घनी चादर में छिपा रहा। तापमान में तेजी से गिरावट आने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे, वहीं वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में निकली धूप ने लोगों को सर्दी से कुछ राहत दी, लेकिन शाम को फिर कोहरा छाने से लोग ठिठुरते नजर आए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर