विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बकरी चोरी के आरोप में धुनाई, पुलिस को सौंपा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 12:46 AM (IST)

जागरण संवाददाता,आनंदनगर,महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर के प्रसिद्ध शक्ति प

बकरी चोरी के आरोप में धुनाई, पुलिस को सौंपा
बकरी चोरी के आरोप में धुनाई, पुलिस को सौंपा

जागरण संवाददाता,आनंदनगर,महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर के प्रसिद्ध शक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर परिसर से गुरुवार की दोपहर चर रही बकरियों को चुराकर कार में लाद रहे चार लोग ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने उनकी जम कर धुनाई करने के बाद उन्हें कार समेत स्थानीय पुलिस चौकी को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर पौहारी मंदिर के पास चर रही दुर्गापुर गांव की बकरियों को सूनसान देख कर कुछ लोग पकड़ कर कार में लादने लगे। बकरियों की आवाज व उन्हें संदिग्ध तरीके से कार में लादते देख लोगों ने शोर मचाया, जिससे अगल-बगल के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लिखित तहरीर दे दी है। पकड़े गए लोगों की पहचान उमेश पुत्र ओमप्रकाश व झीनक पुत्र होरी निवासी बरगाहपुर तथा उलाउद्दीन पुत्र शोहरत व एक नाबालिग जिनकी पहचान उदितपुर थाना फरेंदा के रूप में हुई है। इस बावत थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि आरोपियों व वाहन को थाने लाया गया है। पूछताछ चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।