विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब उप्र में ही मिलेगा युवाओं को रोजगार, नहीं होगा पलायन : केशव

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 09:05 PM (IST)

केशव का कहना है कि भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए गीता की तरह है और इसके हर वादे पूरे ...और पढ़ें

अब उप्र में ही मिलेगा युवाओं को रोजगार, नहीं होगा पलायन : केशव
अब उप्र में ही मिलेगा युवाओं को रोजगार, नहीं होगा पलायन : केशव

लखनऊ (जेएऩएऩ)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया। बतौर अध्यक्ष सूबे में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से उन्हें गर्व की अनुभूति है वहीं एक संकल्प भी है कि 2019 में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीते। केशव का कहना है कि भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए गीता की तरह है और इसके हर वादे पूरे होंगे। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश से पलायन नहीं होगा।
रविवार शाम भाजपा मुख्यालय में केशव मौर्य पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विकास के संकल्प गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता है। उप्र में आम, आंवला, केला की पैकेजिंग की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर होगी और निर्यात के लिए भी सरकार कदम उठाएगी। एक सवाल पर केशव ने कहा कि अखिलेश जी थोड़ा आराम कर लें और हमारी सरकार को काम करने दें।

निर्माण कार्यों में फर्जी भुगतान की होगी जांच
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर की चर्चा करते हुए केशव ने कहा कि अभी तक अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से कागजों में काम पूरा कर फर्जी भुगतान होते रहे हैं लेकिन, अब फर्जी भुगतान की जांच होगी। केशव ने लोक निर्माण विभाग से भ्रष्टाचार का दाग मिटाने का एलान किया। केशव ने कहा कि कई सड़कों को पिछली सरकारों ने एनओसी नहीं दी। इस बार 28 सड़कों को एनओसी दी गयी है। 15 जून तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलेगा। मैं खुद स्थलीय निरीक्षण करूंगा। कहा, कई कंपनियों ने ठेका लिया और पैसे भी लिए लेकिन, काम अधूरा छोड़ दिया। अब इन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर कोई फैसला हो, इसके पहले बैठक करके समीक्षा की जाएगी। केशव ने कहा कि 12 अप्रैल को केंद्रीय भूतल परिवहन विभाग के साथ यहां के पीडब्लूडी के अफसरों की एक बैठक होगी और देश के अन्य राज्यों की तुलना में यहां की सड़कें बेहतर होंगी।

कुंभ को लेकर इलाहाबाद में होगी कैबिनेट
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में इलाहाबाद के अद्र्धकुंभ मेले की तैयारी अक्टूबर, 2018 तक पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही इसके लिए इलाहाबाद में कैबिनेट की बैठक होगी।

वंदेमातरम के पीछे राष्ट्रीय भावना
नगर निगमों में वंदेमातरम को लेकर उठे विवाद के सवाल पर केशव ने कहा कि जो विवाद खड़ा कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वंदेमातरम के पीछे लाखों की कुर्बानी और भावना छिपी है। मौर्य ने कहा कि गोहत्या पर कानून बना है और पिछली सरकारों ने इसका पालन नहीं कराया लेकिन, अब सख्ती से पालन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।