Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की लिखित परीक्षा में लड़का फेलः सांप्रदायिक, दृष्ष्टिकोण और परिश्रम बाधा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 02 May 2017 11:50 PM (IST)

    मैनपुरी में दोनों ने एक-दूसरे को निहारा तो पसंद कर लिया। अचानक युवक ने परीक्षा ले जिसमें वह पास हो गई। अब लड़की ने परीक्षा ली तो लड़का फेल हो गया।

    Hero Image
    शादी की लिखित परीक्षा में लड़का फेलः सांप्रदायिक, दृष्ष्टिकोण और परिश्रम बाधा

    मैनपुरी (जेएनएन)। जिंदगी एक नुमाइश है। यूं तो यहां हर रोज नए रंग होते हैं, परंतु ऐसा कभी-कभी ही होता है। एक युवक और युवती जिंदगी में हमसफर बनने के लिए कदम बढ़ा रहे थे। ऐसे में परिजनों ने मिलने के लिए मेले का मैदान तय किया। यहां दोनों ने एक-दूसरे को निहारा, तो पसंद कर लिया। अचानक युवक ने युवती की परीक्षा लेनी शुरू कर दी, जिसमें वह पास हो गई। अब लड़की ने भी परीक्षा ली तो लड़का फेल हो गया।     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने सैनिकों की शहादत पर मोदी सरकार से जवाब मांगा

    मामला कुरावली क्षेत्र से जुड़ी युवती का है। परिजनों ने उसका रिश्ता फर्रुखाबाद में तय किया था। सारी बातें पक्की होने के बाद युवक और उसके परिजनों ने युवती को देखने की इच्छा जताई। सोमवार को युवती को लेकर उसकेपरिजन नुमाइश परिसर पहुंचे। बातचीत का दौर शुरू हुआ। इस बीचयुवक ने अपने बैग से डायरी और कलम निकालकर युवती को थमा दी। उससे नाम, पता और फोन नंबर लिखने को कहा। युवती ने सोचा कि यह सब फोन आदि पर बातचीत के लिए किया जा रहा है, इसलिए बिना ना-नुकुर के उसने लिख दिए। परंतु युवक के इरादे कुछ और ही थे। उसने कहा, अब मैं कुछ और बोलूंगा, तुम्हें वो लिखकर दिखाना होगा। युवती ने फिर हां कर दी। युवक ने कुछ कठिन वाक्य बोले, वो भी सही लिख दिए गए। इस पर युवक ने शादी के लिए हामी भर दी। युवती को ये तरीका पसंद नहीं आया। अब बारी उसकी थी। उसने वही डायरी व कलम युवक को थमा दी। बोली कि अब जो मैं बोलूं वो आप डायरी पर लिखकर दिखाइए। यह सुन युवक असहज हो गया। फिर भी डायरी थाम ली। युवती ने भी युवक से पहले नाम, पता लिखने के लिए कहा। उसने लिख दिए।

    यह भी पढ़ें:रिटायर्ड कर्नल का बेटा: प्रशांत के पास गाडिय़ों का जखीरा, सबका नंबर 0044

    युवती बोली कि अभी परीक्षा खत्म नहीं हुई है, कुछ और शब्द लिखिए। युवक के सामने अब मरता क्या न करता वाली स्थिति थी। आगे 'परिश्रम', 'दृष्ष्टिकोण' और 'सांप्रदायिक' शब्द लिखने के लिए कहा। लड़का न तो पता ही सही लिख सका और न ही अन्य शब्द। लड़की ने भी रिजल्ट सुनाते हुए कहा कि, 'आप फेल हो गए हैं। मैं शादी नहीं कर सकती।' काफी मनुहार के बाद भी लड़की नहीं मानी तो लड़का पक्ष बैरंग लौट गया।